छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Rajim Kumbh Mela 2025: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगा राजिम कुंभ कल्प मेला, माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलेगा ये मेला…

CG Rajim Kumbh Mela 2025 राजिम कुंभ कल्प का आज 12 फरवरी से शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाकर अपनी आस्था प्रकट की। यह महापर्व माघ पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि  तक चलेगा। श्रद्धालुओं ने नदी तट पर बालू से शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने त्रिवेणी संगम में दीपदान कर अपने मनोकामना की प्रार्थना की।

 

कुलेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

कुंभ कल्प के पहले दिन ही कुलेश्वरनाथ (CG Rajim Kumbh Mela 2025) मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर अपने जीवन में सुख और शांति की कामना की।

 

आज शाम होगा विधिवत उद्घाटन

राजिम कुंभ कल्प (CG Rajim Kumbh Mela 2025) का विधिवत उद्घाटन आज शाम मुख्य मंच से किया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

 

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

माघ पूर्णिमा: 12 फरवरी

महाशिवरात्रि: 26 मार्च

प्रयाग के नाम से जाना जाता है राजिम कुंभ

CG Rajim Kumbh Mela 2025छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प (CG Rajim Kumbh Mela 2025) का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे प्रयाग के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ क्षेत्र में बने नए मेला स्थल पर होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। आज सुबह ही बड़ी संख्‍या में भक्‍त पहुंचे हैं। यहां शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम जैसे प्रमुख आयोजनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Back to top button