Cg News: CBI के रेड SECL के इस मामले में गड़बड़ी, नेता और दफ्तर में परी रेड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: CBI के रेड SECL के इस मामले में गड़बड़ी, नेता और दफ्तर में परी रेड

Cg News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज यानि सोमवार को सीबीआई की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की है। मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर पर कार्रवाई चल रही है। एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितता के आरोपों के बाद अफसर दोनों जगहों पर संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

CBI ने दी दबिश :-

जानकारी के अनुसार पता चला है कि हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल इंटक के जिला अध्यक्ष हैं। जिनके घर पर सीबीआई की टीम आज सुबह 6 बजे से जांच पड़ताल कर रही है। इसके अलावा, दीपका में कटघोरा रोड निवासी व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर और दफ्तर में भी सीबीआई ने दबिश दी है

धोखाधड़ी करके मुआवजा लिया गया

एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितताओं के आरोपों के बाद सीबीआई जांच करने पहुंची है। इन दोनों पर आरोप है कि, धोखाधड़ी से मुआवजा लिया है और दूसरों को भी अपने साथ शामिल कर लिया गया है। इन दोनों जगहों पर घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ना ही किसी बात कि पुस्टि हो पायी है अब छानबिन से के बाद ही राज का खुलाशा होगा

पात्र लोगो को नहीं मिला इसका लाभ

बताया जा रहा है कि, एसईसीएल खदान क्षेत्र से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया है। इस मुआवजे के वितरण में कई गड़बड़ियों की शिकायतें भी मिली थी। आरोप है कि, प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा नहीं मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को अनुचित लाभ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button