Cg News:मुस्लिम समाज के महासभा का आयोजन , जानिये पूरी घटना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:मुस्लिम समाज के महासभा का आयोजन , जानिये पूरी घटना

Cg News:रायपुर के बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हॉल में आज दोपहर तीन बजे से मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन रखा गया  है। जिसमें देश प्रदेश के बहुत मस्जिदों के मुतवल्ली हजरात, दरगाहों के खादिम व उर्स कमेटी केū सदर, अंजुमन के सदर, बुद्धिजीवी वर्ग, सीरत कमेटी, मदरसे के मुदर्रिश शामिल होंगे। महासभा में प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के खिलाफ किए जा रहे जुल्म और अत्याचार के  विरुद्ध उठाये जा रहे कदम

Read more:Disha Patani Pics: स्टाइलिश साड़ी में दिशा पाटनी ने लूटी महफिल, इन तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का हॉट अंदाज

**इस पर समाज के लोगो का क्या कहना है?

समाज के लोगों का कहना है कि मुस्लिम समाज व अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ अब समाज के लोग खड़े हो रहे हैं। समाज की मांग है कि अवैध पशु परिवहन को पूर्ण रूप से बंद करें और गौ रक्षा की आड़ में आकर हत्या, चोरी डकैती, दुष्कर्म और कानून को अपने हाथ में लेने से 

*मुस्लिम महासभा आयोजको द्वारा रखा गया प्रस्ताव 

मुस्लिम महासभा के आयोजकों द्वारा प्रदेश के सभी मुस्लिम समाज के लोगों से इस महासभा में शामिल होने का आग्रह किया है।  कि प्रदेश सरकार और प्रशासन को यह मालूम हो जाए कि छत्तीसगढ़ की मुस्लिम क़ौम अब जुल्म के खिलाफ लड़ने खड़ी हो चुकी है अब कोई भी, किसी भी किस्म का जुल्म मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

Read more:मार्केट में लॉन्च हुआ Realme C67 5G स्मार्टफोन इसके लुक के हैं सभी दीवाने कैमरा ऐसा की Dslr कैमरा भी शर्मा जाए

समाज के पदाधिकारयों द्वारा आरोपित कि गयी बाते 

समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि बीते दिनों प्रदेश के आरंग हत्याकांड की लीपापोती की जा रही है। आरंग हत्याकांड को आत्महत्या बताकर आरोपियों को बचाया व संरक्षण दिया जा रहा है। बीरनपुर हत्याकांड, कवर्धा के मुस्लिमों के घरों पर बुल्डोजर कार्यवाही, तिल्दा के मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट कर जुलूस निकाला गया, प्रदेश की कई मस्जिदों में पथराव और गंदी सामग्री फेकना, फेसबुक, सोशल मीडिया में इस्लाम धर्म और मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र अपमानजनक पोस्ट डालकर सदभाव खराब करना, पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट किया जाना, इन्हीं सब अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ, प्रदेश का भाई चारा सद्भाव को बचाने मुस्लिम “महासभा” का आयोजन किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button