छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में में अब इतने बजे के बाद नहीं बजेगा DJ-धुमाल, नहीं माने तो सख्त कार्रवाई

Chhattisgarh news राजधानी रायपुर में तेज आवाज में बजने वाले साउंड सिस्टम और डीजे को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे और धुमाल बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने डीजे, धुमाल और बैंड संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें नियमों की जानकारी दी।

 

read more LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?

 

संचालकों को चेतावनी 

पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल डीसीपी तार्केश्वर पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के कई डीजे और धुमाल संचालक मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

Chhattisgarh newsबैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी कार्यक्रम में डीजे या धुमाल नहीं बजाया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि कार्यक्रमों के दौरान साउंड की आवाज 50 प्रतिशत तक कम रखनी होगी, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक के दौरान अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बैठक एडिशनल डीसीपी तार्केश्वर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें शहर के कई डीजे और धुमाल संचालक मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button