छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिजली गिरने से पति-पत्नी सहित 3 की हुई मौत,प्रदेश के इन दो जिलों मे भारी बारिश की चेतवानी

Cg News छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं रायपुर, दुर्ग के कई इलाकों में रविवार सुबह से बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने हो सकती है। 21 अगस्त तक अभी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

Cg News वहीं जशपुर के सन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौ हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में रोपा लगाने के दौरान हादसा हुआ है। 3 दिन में जिले में 6वीं मौत बिजली गिरने से हुई है।

Related Articles

Back to top button