Cg News: झोलाछाप डॉक्टरों का हुआ पर्दाफास , बिना अनुमति के संचालन पर अवैध मेडिकल और क्लिनिक मे लगा सील

Cg News: छत्तीसगढ़ मे अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी मरवाही मरवाही की संयुक्त टीम ने उठाया बड़ा कदम छापे- मारी कर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. संयुक्त टीम ने बिना अनुमति के संचालन करने पर वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर्स निमधा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत तत्काल सील कर दिया गया है.
Read more:जस्टिन बीबर संग तलाक की खबरों पर पत्नी हैली बीबर ने तोड़ी चुप्पी देखे
**SDM मरवाही दिलेराम डाहिरे ने बताया..??
जांच पड़ताल के दौरान वर्षा जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर से संबंधित दस्तावेज और सामग्री की जांच की गई. जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के क्लीनिक संचालन की जा रही थी. बिना अनुमति के डॉ. रूपेन्द्र मिश्रा क्लीनिक में उपचार कर रहे थे.
Read more:‘मेरे और अभिषेक की सोच में है अंतर जब ऐश्वर्या राय ने पति को लेकर बोला
” वर्षा मेडिकल स्टोर्स का हुआ खुलासा ”
Cg News: वर्षा मेडिकल स्टोर्स, रोहित जायसवाल के नाम से संचालित है. जिसका संचालक वर्षा जायसवाल है. मेडिकल स्टोर में देवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा दवाइयां बेची जा रही थीं, जो दवाइयां बेचने के लिए अधिकृत नहीं है, न ही इनके पास कोई वैध डिग्री है, जो पूर्णतः मेडिकल संचालन के विरूद्ध पाया गया. मेडिकल स्टोर में रोहित जायसवाल बैठता नहीं है.



