Cg News: मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी..
Cg News:छत्तीसगढ़ में सावन के इस पावन महीने में मौसम में काफी बदलाव आया है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों राहत तो मिली है परंतु दूसरी ओर भारी बारिश से और मुश्किलें बढ़ गई है। कई नदी नाले उफान पर आ गए हैं जिसके चलते सड़कों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी है।
*मौसम विभाग के जानकारी अनुसार **
प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की आसार हैं। रायपुर में 24 जुलाई आज बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा और बिजली चमकने के साथ बारिश होगी। शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम बारिश होगी। साथ ही 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
Read more:Budget 2024: जाने इस बार बजट मे क्या सस्ता-क्या महंगा… नोट कर लीजिए पूरी लिस्ट
“इन जिलों येलो अलर्ट जारी “
मौसम विभाग ने प्रदेश के बलौदा बाज़ार, बेमेतरा, जंजगीर चांपा, कबीरधाम, बिलासपुर, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
** न्यूनतम / अधिकतम औसत वर्षा रिकॉर्ड **
Cg News: एक जून 2024 से अब तक राज्य में 401.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 23 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 972.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 150.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है।



