Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बाढ़ के बीच फसें मजदूर, एसडीआरएफ की टीम किया रेस्क्यू

Cg News: प्रदेश के दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश का जनजीवन स्तर पर काफी प्रभाव पढ़ रहा है । चंगोरी गांव में ईट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर और उनके परिवार बाढ़ में फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने 12 से अधिक लोगो का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
**मौसम विभाग ने बाढ़ प्रभावित गांव के लिए जारी किया अलर्ट **
दुर्ग के शिवनाथ नदी महमरा एनीकट के ऊपर 10 फिट पानी बह रहा है। नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा शिवनाथ नदी तट के सभी गांव के लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
Read more:Today Weather Update: लगातार झमाझम होगी बारिश जाने अपने इलाके का मौसम
“शिवनाथ नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है “
भोथली, रूदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर जिला प्रशासन अपनी नजर बनाई हुई है।
“”इन नदियों का प्रतिशत जलस्तर'”
वहीं, राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से पिछले दिनों 40 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। आज फिर 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रही है। बारिश से तांदुला जलाशय में 40 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 43 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 42 प्रतिशत और गोंदली जलाशय में 22 प्रतिशत जलभराव हो चुका है।
Read more:बरसात के मौसम में सुबह नाश्ते में बनाये झटपट बन जाने वाले पालक के पकोड़े,जाने रेसिपी
Cg News: अब तक सबसे से अधिक वर्षा 444.5 मिमी पाटन में और सबसे कम 164.4 मिमी बोरी में दर्ज की गई है। इसके अलावा दुर्ग में 223.7 मिमी, धमधा में 188.2 मिमी, भिलाई 3 में 220.2 मिमी और अहिवारा में 282.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है



