छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: रेप के आरोपी को लेकर लौट रही छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,ASI को लगी चोट

Cg News दुर्ग 21 जुलाई 2024। रेप के आरोपी को लेकर लौट रही छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना बिहार के सिवान में घटी है, जहां पुलिस की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गयी। घटना में ASI को चोट लगी है। ASI का नाम राजेश मणि बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फार्मेसी की छात्रा से रेप का एक केस भिलाई में दर्ज हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी, कि आरोपी बिहार के सिवान में छुपा है। पुलिस ने आरोपी को सिवान में गिरफ्तार किया, लौटने के दौरान पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी।

जानकारी के मुताबिक रोहन शर्मा दुर्ग में बी फार्मा की पढ़ाई करने आया था। यहां तालपुरी एरिया में कहीं कमरा लेकर रहता था। उसी के साथ पढ़ने वाली एक लड़की को उसने अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। लड़की के साथ लगातार संबंध में रहा, जब गर्भवती हो गई तो वो उसे छोड़कर भाग गया।जिसके बाद रोहन पर भिलाई नगर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने नाबालिग से रेप किया था और फिर अपने गांव गौरी थाना दरौली, जिला सिवान, बिहार चला गया था और वहीं छिपा हुआ था।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ मे पंचायत सचिवों का होगा नियमितिकरण,मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी का पता बिहार के सिवान में मिला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भिलाई नगर थाने से एक टीम बिहार गई, एएसआई राजेश मणी प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह और दो आरक्षक अमित वर्मा व अनिल सिंह के साथ बिहार पहुंचे। रोहन शर्मा को सिवान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।

इसके बाद 17 जुलाई को उसको रिमांड में लेकर इनोवा कार से निकले थे। वो लोग जैसे ही रात करीब सवा 12 बजे बिहार सिवान और आरा के बीच पहुंचे अचानक उनके सामने एक ट्रक आ गया।जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि गाड़ी के एयर बैग खुल गए और सामने बैठे ASI राजेश मणि और ड्राइवर को एयर बैग के झटके से चोट आई।

Cg News ASI को चोट लगने के बाद उनकी टीम आरोपी ने वहां की पुलिस की मदद ली। इसके बाद पास के अस्पताल में जाकर ASI का इलाज कराया गया। उसके तुरंत बाद वो लोग फिर आरोपी को लेकर दुर्ग के लिए रवाना हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button