Cg News:छत्तीसगढ़ में CHO ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद के अपहरण की रची साचिश,पुलिस ऐसे लाया सच सामने – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:छत्तीसगढ़ में CHO ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद के अपहरण की रची साचिश,पुलिस ऐसे लाया सच सामने

Cg News छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार को CHO के अपहरण की खबर आई जिसे पुलिस ने चंद घंटे में ही सुलझा लिया। दरअसल युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ मर्जी से भागी थी। इसके बाद उसने किडनैपिंग की झूठी साजिश रची और घर में फिरौती मांगने के लिए भी कॉल करवाया।

दरअसल, युवती के भाई कुलेश्वर जलतारे ने पुलिस से शिकायत की थी कि, वो अपनी बहन के साथ सक्ती आया था। इस दौरान उसकी बहन अनुपमा फल लेने के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान कुछ युवक आए और उसे अगवा कर ले गए। थोड़ी देर के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन भी किया।

किडनैपर ने कॉल कर 15 लाख रुपए फिरौती मांगी। । साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसके टुकड़े कर फेंक देंगे। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र के चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश करने लगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

Read more : Hina Khan: ये रिश्ता क्या कहलाता है की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को हुआ स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने कही ये बात

CHO के भाई का किडनैपर्स के साथ बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे किडनैपर्स महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश शुरू की।

Cg News युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की गई। जांच में युवती अनुपमा की लोकेशन बिलासपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम जब बिलासपुर पहुंची तो वह अपने प्रेमी के साथ मिली। फिलहाल युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button