छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी

कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 02 प्रकरणों में वारिसों को 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम तोड़ासी निवासी कुमेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता ज्ञानीबाई, पिता कलानाथ और ग्राम कोण्डपखना के निवासी महेश की पानी में डूबने से मृत्यु पर पत्नी जयबती को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा सभी प्रकरणों में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button