CG News: छत्तीसगढ़ में BJP जिलाध्‍यक्षों की घोषणा, देखिए सूची... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: छत्तीसगढ़ में BJP जिलाध्‍यक्षों की घोषणा, देखिए सूची…

CG News छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने अंततः जिलाध्याक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसके लिए हाल ही में दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें बंद लिफाफे में प्रत्येक जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। इस बैठक के बाद, भाजपा के हाई कमान ने मंथन करते हुए प्रदेश के जिलाध्यक्षों के नामों को तय कर दिल्ली से भेज दिया है।

 

अब संगठन के पदाधिकारी हर जिले में जाकर नए जिलाध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारी की जानकारी दे रहे हैं और लिफाफा खोल रहे हैं। इस प्रक्रिया को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। रायपुर की बात करें तो यहां रायपुर ग्रामीण के लिए श्याम नारंग को जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

CG Newsकहां कौन बना जिला अध्यक्ष

बीजापुर: घासीराम नाग

सूरजपुर: मुरली मनोहर सोनी

कांकेर: महेश जैन

रायपुर ग्रामीण: श्याम नारंग

भिलाई जिलाध्यक्ष: पुरुषोत्तम देवांगन

रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष – अरुणधर दिवान
बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जायसवाल
मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह
कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन
जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह
कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष – मनोज शर्मा
बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष – चेमन देशमुख

Related Articles

Back to top button