बिजनेस

Petrol Diesel Price: 100 डॉलर से नीचे आया कच्चे तेल की कीमतें, क्या कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के रेट?

Petrol Diesel Price : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है, ब्रेंट क्रूड 98.31 डॉलर और WTI 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

 

आज के पेट्रोल-डीजल रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 25 मार्च की सुबह छह बजे दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल 101.89 रुपये और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। शिमला में सामान्य पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 87.13 रुपये प्रति लीटर है, जबकि XP95 पेट्रोल 103.66 रुपये प्रति लीटर ह

 

भारत में सबसे सस्ता ईंधन

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में मिलता है, जहां पेट्रोल 82.46 रुपये और डीजल 78.05 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में पेट्रोल 92.37 रुपये प्रति लीटर, हरिद्वार 92.78 रुपये और रुद्रपुर 92.94 रुपये प्रति लीटर है। ईटानगर में पेट्रोल 90.87 रुपये और डीजल 80.38 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

 

मध्य पूर्व में राहत के संकेत (Signs of Relief in Middle East)

मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के चौथे सप्ताह में हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। संभावित हमलों को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, ईरान ने आधिकारिक तौर पर बातचीत से इनकार किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दोनों देशों के बीच किसी स्तर पर संपर्क की बात कही जा रही है। इससे बाजार में थोड़ी राहत महसूस हुई है।

 

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव (Crude oil Fluctuations)

युद्ध के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमत फरवरी में 70 डॉलर से बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। हाल के संकेतों के बाद यह 100 डॉलर से नीचे फिसलकर 98 डॉलर के आसपास आ गई है। इससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (25 मार्च 2026)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
पुणे ₹104.04 ₹90.57
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
इंदौर ₹106.48 ₹91.88
पटना ₹105.58 ₹93.80
सूरत ₹95.00 ₹89.00
नासिक ₹95.50 ₹89.50

मध्य पूर्व में राहत के संकेत

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button