Cg News: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक मे इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर,पढ़े पूरे फैसले – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक मे इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर,पढ़े पूरे फैसले

Cg News रायपुर 30 दिसंबर 2024. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-
 मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।

Read more : Plane Crash In South Korea: 179 लोगों में जिंदा बचे सिर्फ 2 क्रू मेंबर,प्लेन क्रैश में सब कुछ खत्म, तो कैसे ज़िंदा बचे ये 2 लोग, जाने आपबीती

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।

Cg News खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button