Cg News: रायपुर के प्रसिद्ध होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड तो रेलवे ट्रैक पर मिला पर मिला ब्वॉयफ्रेंड का शव, पूरे शहर में मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: रायपुर के प्रसिद्ध होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड तो रेलवे ट्रैक पर मिला पर मिला ब्वॉयफ्रेंड का शव, पूरे शहर में मचा हड़कंप

Cg News रायपुर:छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एक होटल के बंद कमरे में युवती का शव मिलने से हड़कंप है जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के सुप्रसिद्ध होटल बेबीलोन में एक युवती की लाश मिली है। जिसके बाद पूरे होटल के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होटल के कमरा नंबर 416 में युवती मृत हाल में मिली है। खबर फैलते ही पूरे होटल में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर उरकुरा के रेलवे ट्रेक में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि होटल में मृत मिली युवती अंबिकापुर की रहने वाली है। वहीं दूसरी ओर रेलवे ट्रक पर मृत मिले युवक भी अंबिकापुर का है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करके युवक खुदकुशी कर ली है। युवक की पहचान विशाल गर्ग निवासी अंबिकापुर रूप में हुई है।

Read more : Poultry farming: इस खास नस्ल की मुर्गी पालन व्यवसाय कम पैसे में कैसे शुरू करे, जानिए पूरी जानकारी

Cg News बताया जा रहा है कि होटल में मिली मृत युवती के गले में जूते के लेस से गला दबाकर कमरे में रखे चाकू से गले में चुभाने के निशान मिले हैं। FSL की टीम बारीकी से कमरे की जांच में जुटी हुई है। युवती रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी की नातिन है। परिजनों ने कल दोपहर 1 बजे थाना सरस्वती नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लगाए सहयोग नहीं करने के आरोप परिजनों ने होटल में हंगामा किया। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और सायबर सेल समेत FSL की टीमें मौजूद है और मामले की लगातार जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button