छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, युवक को उतारा मौत के घाट

Cg News बीजापुरः छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों ने दिवाली से पहले एक बार फिर खूनी खेल खेला है। बीजापुर में माओवादियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Cg News मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने बुधवार को युवक की धारदार हथियार से हत्या की है। युवक के शव के पास फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने उस पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।



