Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Cg News जांजगीर-चांपा :  जांजगीर के शांतिनगर में 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद SP विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची थी।

जांच में जुटी पुलिस
Cg News पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन के साथ ही आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दरअसल, शांतिनगर में एक ठेले के पास मासूम बच्ची को लोगों ने देखा और मौके पर भीड़ जुट गई। फिर डायल 112 की मदद से मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे। मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

Related Articles

Back to top button