Cg News: मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

Cg News रायपुर में 22 मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 14 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग सुबह काम करने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप रायपुर पासिंग नंबर की है। ड्राइवर प्रेमलाल गेंदले चला रहा था। सभी 22 मजदूर रविवार सुबह 10 बजे के करीब अलग-अलग अभनपुर क्षेत्र के खोला और पोंड गांव से नवा रायपुर काम करने के लिए जा रहे थे।

पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार

इस दौरान तेज रफ्तार चलते हुए पिकअप थनौद गांव के पास पहुंची थी, तभी वह सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई। इस दौरान कुछ मजदूर पिकअप के नीचे दब गए तो वहीं कुछ सड़क पर दूर फेंका गए।

एक व्यक्ति की मौत

Cg News सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद मेडिकल टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में पोंड गांव के रहने वाले तोम लाल साहू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तोम पिकअप ने नीचे दब गया था, जिसे अन्दरूनी हिस्से में चोंटे आई थी। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button