छत्तीसगढ़

Cg News: छत्तीसगढ़ में मानसून लेगा करवट, अगले दो दिनो बाद राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार

Cg News:   मानसून अब लगभग बहुत से राज्यों में विदाई ले चूका है लेकिन आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और  प्रदेश के एक दो स्थानों में बारिश होने कि आशंका हैं। लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों बाद यानी कि छह अक्टूबर दोबारा से मानसून की गतिविधियाें में बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं।

Read more:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर , आधे दर्जन से अधिक मजूदरों की मौत, 3 लोग हुए जख्मी

Weather Update: कड़कती बिजली के साथ तेज बारिश की सम्भावना,देखे आपके राज्य के हाल

चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है। यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर अंडमान सागर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इस उपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास चार अक्टूबर को बनने की संभावना है। इसकी वजह से चरम दक्षिण में ही वर्षा संभावित है, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

अलग- अलग जिले से अधिकतम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य औसत से लगभग सभी क्षेत्रों में अधिक है।

* आंकड़ों के अनुसार यह सर्वाधिक रायपुर में चार डिग्री सेल्सियस अधिक है

* जबकि जगदलपुर में यह 3.1 डिग्री, अंबिकापुर में 1.8 डिग्री,

* बिलासपुर में 1.4 डिग्री, दुर्ग में 1.3 डिग्र

 * पेंड्रा रोड में 0.9 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है।

Read more:“CANARA BANK” में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर , जाने क्या होगी योग्यता और कितनी मिलेगी सैलरी

Weather Update Today: गरज-बरस के साथ होंगी मूसलाधार बारिश,जाने आपके शहर मौसम

अलग -अलग जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से अधिक है।

•  बिलासपुर में 3.2 डिग्री

•  रायपुर में 2.5 डिग्री

•   पेंड्रा रोड में 1.4 डिग्री

•  अंबिकापुर में 1.3 डिग्री

•    जगदलपुर में 0.9 डिग्री

•  दुर्ग में 0.8 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है।

Related Articles

Back to top button