Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे वाहन की टक्कर से 18 गायों की मौत, सड़क पर दिखीं सिर्फ लाशें ही लाशें

Cg News बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग के हिस्सों में यह देखा जा रहा है कि पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं। ये मवेशियां सड़कों पर इधर-उधर विचरण करती रहती है। इससे सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। मवेशियों के साथ-साथ आम लोगों की जान भी जा रही है। इसी बीच अब बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने 18 से अधिक गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Cg News मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्रीघाट-कोरबा बाईपास हाइवे का है। एरमसाही गांव के पास सुबह एक अज्ञात वाहन गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया। हादसे में 18 गायों की मौत हो गई। ग्रामीण और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद मस्तूरी पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button