एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान : प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने रायगढ़ वन मंडल में भ्रमण कर लिया जायजा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान : प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने रायगढ़ वन मंडल में भ्रमण कर लिया जायजा

रायपुर, 03 जुलाई 2024

एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान : प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने रायगढ़ वन मंडल में भ्रमण कर लिया जायजा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देश की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील की है। छत्तीसगढ़ में इस महाअभियान के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा।

इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश के अनुरूप प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने क्षेत्र में भ्रमण कर अभियान के कुशल क्रियान्वयन के संबंध में जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान आज वन मंडल रायगढ़ के कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौध रोपण भी किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राव ने भ्रमण के दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत वानिकी कार्यों के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत चालू वर्षा ऋतु के दौरान किसान वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत 2 लाख 33 हजार पौधों तथा कैंपा मद अंतर्गत 23.554 हेक्टेयर रकबा में 22 हजार 639 पौधों का रोपण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button