Cg News: 18 दिन की दूधमुंही मासूम बच्ची का अपहरण , महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: 18 दिन की दूधमुंही मासूम बच्ची का अपहरण , महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Cg News:  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महीने में दूसरे मासूम के अपहरण करने का मामला सामने आया है. इस बार तो महज 18 दिन की मासूम को उठा लिया गया था. हालांकि घटना के बाद ही पुलिस एक्टिव हुई और जल्द बच्ची को खोज लिया गया. बस्तर पुलिस ने बच्ची को शहर से सटे आड़ावाल बस्ती से बरामद कर लिया है.

Read More:करोल बाग में गिरी चार मंजिला इमारत…4 कि मौत, कई लोग हुए घायल

जानकारी के मुताबिक:-

अगवा करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी बच्ची को दंतेवाड़ा से अपहरण कर जगदलपुर से ओडिशा ले जाने की तैयारी में थे। तभी पुलिस दोनों आरोपी को धर दबोचा.

 

18 दिन की दूधमुंही मासूम बच्ची का अपहरण 

पुलिस ने बताया कि जांच – पड़ताल  से पता लगाया है कि 18 दिन की दूधमुंही बच्ची को एक महिला उसके घर से उठाकर लेकर गई थी. इस महिला का नाम ईशु बताया रहा है. बताया जा रहा है कि ये महिला पहले भी इस बच्ची के घर आ चुकी थी. ऐसे में उसे यहां की जानकारी थी. महिला ने मां से बच्ची को उसे सौंपने की बात भी कही थी, ऐसे में जब बच्ची गायब हुई तो जगदलपुर में पुलिस की टीम ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

 

महिला ने उठाया मौके का फायदा 

जानकारी के मुताबिक:-   यह घटना बुधवार को तब घटित हुई थी. जब बच्ची की मां छोटी बच्ची को सुलाकर पानी भरने के लिए बाहर चली गई थी. तभी मौके का फायदा उठाकर महिला पीछे से आकर बच्ची को अपने साथ ले गई. जब छोटी घर आई तो उसने देखा कि बच्ची घर पर नहीं है. इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इस बार में सूचना दी, जिसके बाद वह पुलिस में पहुंची. अचानक हुई अपहरण की इस दूसरी घटना से पुलिस भी हैरान रह गई, ऐसे में पुलिस ने तेजी से मामले में काम किया और बच्ची को खोज निकाला.

1 महीने में दो बच्चों का अपहरण

यह दोनों ही अगवा दंतेवाड़ा जिले कि है जहाँ 18 दिन पहले सिटी कोतवाली क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी है. इसमें 1 सितंबर को बचेली से 6 महीने के बच्चे को अपहरण किया गया था. इसका अब तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है.

Read More:IND vs BAN 1st Test: फैंस के लिए अचानक विलेन बन गया टीम इंडिया का ये बल्लेबाज,किया सरेंडर,जाने वजह

बताया जा रहा है कि – बाइक पर सवार दो युवकों ने बच्चे को किडनैप किया था. जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता को शराब लाने भेज दिया तभी सो रहे बच्चे को उठाकर दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए थे. इस बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. ऐसे में मासूम बच्चों के अपहरण के यह मामले कई सवाल उठा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button