नकुलनार में स्वच्छता दीदीयों ने चलाई सफाई अभियान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नकुलनार में स्वच्छता दीदीयों ने चलाई सफाई अभियान

दंतेवाड़ा, 05 जुलाई 2024

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन पर समूहों की स्वच्छता दीदीयों के द्वारा नकुलनार बाजार की सफाई अभियान चलाकर पूरी बाजार स्थल की साफ-सफाई की गई। ज्ञात हो कि विगत दिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्राम पंचायत स्व सहायता समूह दीदीयों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्लास्टिक कचरा के पृथक्करण के विषय में प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिसमें सृष्टी वेस्ट मैनेजमेंट से प्रोजेक्ट हेड विजय बहादुर सिंह के द्वारा बताया गया कि सूखे कचरे को पृथक्करण प्रक्रिया के तहत 12 से 15 तरह के अलग-अलग किया जाता है जिसमें प्लास्टिक, काँच आदि मटेरियल शामिल है, साथ ही प्रत्येक प्रकार के कचरे के मूल्य एवं रेट के बारे में भी जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button