Cg News: छत्तीसगढ़ मे झमाझम बारिश से महाराष्ट्र सहित 4 राज्यों से टूटा संपर्क, कई जगह गिरे मकान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे झमाझम बारिश से महाराष्ट्र सहित 4 राज्यों से टूटा संपर्क, कई जगह गिरे मकान

Cg News छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर सहित कई जिलों में बारिश जारी है। इसके चलते रायपुर के कई इलाके डूब गए हैं। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार को) भी 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है

सुकमा, बीजापुर जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। सुकमा में शबरी और बीजापुर में इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा में NH-30 और बीजापुर में NH-63 पर पानी भर गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है।

Cg News बालोद और सुकमा में बारिश के चलते कई मकान गिर गए हैं। सुकमा में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। राजनांदगांव-खैरागढ़ का संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर बिजली गिरने से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में भी एक युवक उफनते नाले में बह गया।

Related Articles

Back to top button