छत्तीसगढ़

Cg News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज छत्तीसगढ़ दौरा

Cg News रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह दंतेवाड़ा में गीदम के चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह इलाका बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा का गढ़ रहा है। यहीं पिछले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

Rajnath
Rajnath

राजनाथ सिंह सुबह करीब 11:30 को जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलिकॉप्टर से गीदम के जावंगा एजुकेशन सिटी मैदान जाएंगे और करीब 12 बजे से सभा शुरू होगी। भाजपा करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है। इससे पहले आमाबाल गांव में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी

कांकेर लोकसभा के बाद बालोद में भी करेंगे सभा

Cg News दंतेवाड़ा के बाद राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होने वाली आमसभा में दोपहर 03:15 बजे शामिल होंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद सिंह शाम 04:40 बजे रायपुर से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button