Cg news मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg news मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 13 जनवरी 2024

Cg news मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

Cg news  मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Related Articles

Back to top button