Cg News: मंत्री रामविचार नेताम हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार,गंभीर हालत में रायपुर लाया गया,मुख्यमंत्री ने जल्द स्वस्थ्य होने की कामना
Cg News रायपुर 22 नवंबर 2024। कवर्धा से एक बड़ी खबर आ रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम एक कार्यक्रम के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। उसी दौरान बेमेतरा जिले में मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त काफिले में एक गाड़ी घुस गयी, जिसकी वजह उन्हें गंभीर चोट आयी है। मंत्री रामविचार नेताम को एम्बुलेंस से रायपुर लाया जा रहा है। घटना बेमेतरा के जेवरा गांव के पास घटना घटी है।

इधर सड़क दुर्घटना घायल हुए मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना मुख्यमंत्री ने की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि… कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी श्री रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।



