Cg News: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 12 लोग घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 12 लोग घायल

Cg News कोंडागांव. राणापाल कैंप के नजदीक आज अनियंत्रित होकर बाराती वाहन पलट गई. इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया.

मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा 407 गाड़ी 25 से 30 बरातियों को लेकर झुमरी से लौदीगुरा जा रही थी, तभी मर्दापाल थाना क्षेत्र के राणापाल पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं. यह घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है.

Cg News हादसे के तुरंत बाद कैम्प कमाण्डर राणापाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य किया. प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल और जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा.

Related Articles

Back to top button