छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बलौदाबाजार में शाम 4 बजे से धारा 144 लागू

Cg News रायपुर 17 जून 2024। बलौदाबाजार में अभी स्थिति तो सामान्य है, लेकिन प्रशासन और पुलिस अभी भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं। लिहाजा, बलौदाबाजार के नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 अभी लागू रहेगा। जानकारी पहले 10 जून से 16 जून तक रात के 9 बजे से 12 बजे तक धारा 144 लागू करने का आदेश था, लेकिन अब उस मियाद को बढ़ा दिया गया है।

Read more : Kanchanjungha Express Accident:कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे मे 5 लोगो की मौत,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Cg News कलेक्टर दीपक सोनी ने नया निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक शाम के 4 बजे से 20 जून की रात के 12 बजे तक नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 लागू किया है। इस निर्देश के बाद 5 लोगों से ज्यादा की जुटान प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं हो सकेगी। वहीं अस्त्र-शस्त्र के साथ कोई भी नहीं चल सकेगा। ये आदेश आज से ही लागू कर दिया गया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button