छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर युवती से लाखों की ठगी

Cg News रायपुर. राजधानी के गोलचौक डीडीनगर निवासी बेरोजगार युवती के साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी विकास ठाकुर सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को चाचा बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. पीड़िता की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Read more : Raigarh News: प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेचने वाले पर घरघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Cg News बताया जा रहा कि अंबिकापुर निवासी आरोपी विकास ठाकुर ने महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 7 लाख रुपए की ठगी की है. आरोपी विकास ठाकुर सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी से हुई चैट भेजकर ठगी करता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button