छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: जब एक साथ जली 19 लोगों की चिताएं,रो पड़ा पूरा का पूरा गाँव

Cg News रायपुर/ कवर्धा/21, मई, 2024। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 19 लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। जब एक साथ 19 चिता जली तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान खुद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। वह अंतिम संस्कार तक श्मशान घाट पर मौजूद रहे। आपको बता दे कि कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 लोगों मौत हो गयी थी। मृतकों के अंतिम संस्कार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।
Cg News उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई। मुख्यमंत्री साय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।