Cg News: छत्तीसगढ़ मे 26 जून से भारी बारिश की संभावना
Cg News दक्षिण-पश्चिम मानसून कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर पहुंचने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया। सरगुजा संभाग के इन तीन जिलों में मानसून तीन दिन की देरी से पहुंचा है। इसी के साथ अब पूरे छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की स्थिति बनने लगी है। 26 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। बस्तर में मानसून इस साल दो दिन जल्दी पहुंचा। 8 जून को सुकमा में दाखिल होने के बाद 23 जून को उत्तरी छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ गया।
यानी मानसून को दक्षिण से उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने में 16 दिन लगे। 12 दिन का वक्त तो सुकमा से रायपुर तक पहुंचने में लग गया। रायपुर से कोरिया-सूरजपुर तक का सफर तय करने में मानसून को सिर्फ चार दिन लगे। दरअसल, बस्तर में एंट्री के बाद मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर रहीं। इस वजह से दक्षिण-पश्चिम हवा आगे बढ़ ही नहीं पा रही थी। रायपुर पहुंचने के बाद से मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं।
Read more : चकाचक बॉडी और चमकीले लुक वाले Infinx स्मार्टफोन के सामने फीके पड़े ओप्पो और वीवो
इस वजह से मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तर तक पहुंचने में बहुत अधिक दिन नहीं लगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार-सोमवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 25 को स्थिति सामान्य बनी रहेगी। 26 यानी बुधवार से प्रदेश के सभी संभागों में भारी बारिश होने की संभावना है। सभी संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश होगी।
प्रदेश में 36 फीसदी कम बारिश
Cg News जून में अब तक 74.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 36 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार जून के 23 दिनों में 115.6 मिमी बारिश हो जानी चाहिए। हालांकि बारिश की कमी धीरे-धीरे कम हो रही है। जून के बचे हुए 8 दिनों में अच्छा पानी गिर गया तो बारिश औसत के करीब पहुंच जाएगा। इस साल अब तक राज्य के कबीरधाम जिले में अच्छी बारिश हो चुकी है। यहां अब तक 104.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यह औसत से 21 फीसदी अधिक है। 11 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 21 जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है।



