छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ मे घूस लेते पकड़ाए दो अधिकारियों को सरकार ने किया सस्पेंड
Cg News: रायपुर 16 मई 2024। घूस लेते गिरफ्तार हुए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग अंबिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान और सहायक मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।
Cg News दोनों को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। बालकृष्ण चौहान सहायक संचालक और नीलेश्वर कुमार दुर्ग सहायक मानचित्रकार नगर तथा ग्राम निवेश को निलंबित करते हुए संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर अटैच किया गया है।




