Chhattisgarh today news: रायपुर में महिला से सामूहिक दुश्कर्म का आरोप, नाबालिक समेत तीन युवक हिरासत में – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh today news: रायपुर में महिला से सामूहिक दुश्कर्म का आरोप, नाबालिक समेत तीन युवक हिरासत में

Chhattisgarh today news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, महिला को शराब पिलाने के बाद तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को सरोना इलाके से आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले जाकर दोबारा शराब पिलाई और वहां भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

क्या अहइ पूरा मामला?

 

मिली जानकारी के अनुसार, न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को आरोपी युवक पहले सरोना शराब भट्ठी के पास ले गए और उसे शराब पिलाई। (Gangrape in Raipur) इसके बाद तीनों युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे। यहां भी उसे शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

Read moreRaigarh News: ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

 

पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

Chhattisgarh today news: महिला की शिकायत के आधार पार आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया। इसके बाद प्रकरण को संबंधित थाने भेजा गया। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष दुर्गा और एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button