CG NEWS: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, सगे भाइयों समेत 3 की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, सगे भाइयों समेत 3 की मौत

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 2 सगे भाई हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक से गिरकर मौत हुई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मटका का है।

जानकारी के मुताबिक हादसा NH-30 पर हुआ है। मरने वालों में कोमल साहू (21), मुकेश साहू (22) और उनका दोस्त रवि यादव शामिल है। तीनों युवक अर्जुनी के रहने वाले थे और दोस्त की बारात में शामिल होने बंधी गांव गए थे।

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

CG NEWS: पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार देर रात हुआ है। तीनों युवक बाइक से अपने दोस्त की बारात में शामिल होने बंधी गांव गए हुए थे। इसके बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button