Cg News: छत्तीसगढ़ में बिजली 20 पैसे प्रति यूनिट महंगी

Cg News छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग गया है। बिजली नियामक आयोग ने नया टैरिफ आदेश जारी कर दिया है। नए टैरिफ के मुताबिक, घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इसके अलावा कृषि पंपों के लिए भी विद्युत दर में इजाफा कर दिया गया है। कृषि पंपों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में आज भी रायपुर समेत 3 संभागों में हीटवेव
Cg News कृषि उपभोक्ताओं को पहले 5.05 रुपए की दर से चार्ज लगता था जो अब 5.30 रुपए हो गया है। विनियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने इसकी घोषणा की। बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस ने भाजपा के इस फैसले का विरोध जताया है



