छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में आज भी रायपुर समेत 3 संभागों में हीटवेव

Cg News छत्तीसगढ़ में नौतपा के आठवें दिन यानी शनिवार को रायपुर और बिलासपुर में दिन भर लू के हालात रहे। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर शहर रहा। यहां दिन का तापमान 45.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बस्तर संभाग में अगले 5 दिन अंधड़ और बारिश के आसार हैं।

दिनभर तेज गर्मी महसूस की गई। और रात के 9 बजे तक हीटवेव से लोग परेशान रहे। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 12 हो गई।

आज भी रायपुर समेत तीन संभागों लू के हालात

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलेगी। यहां के जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

Read more : Aaj Ka Rashifal: वृषभ,सिंह और धनु राशि वालों को धन लाभ और सफलता प्राप्ति के योग, पढ़ें आज का अपना राशिफल

कुछ सिस्टम बने, जिससे आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास एक चक्रवात भी बना हुआ है। इस वजह से समुद्र की ओर से कुछ नमी आ रही है।

तेज धूप के कारण राज्य के कुछ-कुछ क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। यहां पर पहुंचने वाली नम हवा के कारण अब राज्य में कहीं-कहीं तेज अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

शनिवार को ऐसा रहा मौसम

शनिवार को रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव नें तापमान ज्यादा रहा । बिलासपुर में दिन का पारा 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में तापमान 45.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। शनिवार शाम को रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

Cg News शाम होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया। अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। रायगढ़ में डेढ़ घंटे की बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button