Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे 35 साल की महिला से 6 लोगो ने किया गैंगरेप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे 35 साल की महिला से 6 लोगो ने किया गैंगरेप

Cg News कोरबा जिले में 35 साल की महिला से बुधवार रात गैंगरेप किया गया। शहर के खरमोरा की रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी तभी 6 युवक उसके घर पहुंच गए। ये सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे और शराब के नशे में थे धुत थे।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का एक बच्चा भी है जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले

आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं

Cg News आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। उसने आपबीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और वहीं से सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button