छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: साइबर ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपि गिरफ्तार

Chhattisgarh top news साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आठ और थाना छावनी क्षेत्र के दो आरोपित शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 123 खाताधारकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

 

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य लोगों के साथ मिलकर साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने, छिपाने और दूसरे खातों में स्थानांतरित करने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।

 

read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया

 

 

सिटी कोतवाली में 106 खाताधारकों की जांच

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के संदिग्ध खातों की जांच के दौरान 106 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान आठ खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, इंडियन ओवरसीज बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।

गृह मंत्रालय की सूचना के आधार पर हुई जांच

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर ठगी में उपयोग किए गए संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि इन खातों में ठगी से प्राप्त रकम जमा की गई और बाद में उसे अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए आरोपितों ने अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया।

 

छावनी मामले में गिरफ्तारी बढ़कर 17

थाना छावनी में दर्ज प्रकरण में पहले ही 15 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। विवेचना के दौरान दो अन्य आरोपित प्रेमलाल कौशिक और ललित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपित

Chhattisgarh top newsगिरफ्तार आरोपितों में मोदित कुमार जैन (26), करण टंडन (21), अवध किशोर (55), संकेत कुमार दास (27), रविंद्र कौशिक (20), शहबाज आलम (26), ए. सागर (36), प्रीति कौर (37), प्रेमलाल कौशिक (23) और ललित कुमार (24) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से इंडियन ओवरसीज बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड जब्त किए हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button