Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट खराब आने के बाद छात्रा ने उठाया बड़ा कदम, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट खराब आने के बाद छात्रा ने उठाया बड़ा कदम, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

Cg News जांजगीर चांपा 10 मई 2024।जांजगीर चांपा में 12 की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी,बताया जा रहा है कि किशोरी ने अपने घर में पंखा पर फंदे से लटककर आत्महत्या की है, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव की है,जहां 12 वीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की है, जानकारी के मुताबिक मृतिका छात्रा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कूटरा में बारहवीं की छात्रा थी, बताया जा रहा है कि बीते कल यानी गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर रिजल्ट जारी करने बाद छात्रा दो विषय में फेल हो गई थी, जिसके बाद से वह परेशान थी।

Cg News आशंका है कि दो विषय में फेल होने के चलते परेशान छात्रा ने खुदकुशी की होगी, फिरहाल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button