Cg News: छत्तीसगढ़ की बाल विकासमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई सड़क हादसे का शिकार

Cg News: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकासमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। रविवार को बलरामपुर जिले के राजपुर में हादसा हुआ। दरअसल, हाईवा से बचने फॉलो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया था इस दौरान काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई।
हादसे में मंत्री राजवाड़े की कार भी काफिले की ही एक कार से टकरा गई। हालांकि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह दूसरे वाहन से रवाना भी हो गईं। 2 दिन पहले ही मंत्री रामविचार नेताम भी सड़क हादसे में घायल हुए थे। उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है।
मैच के समापन समारोह में शामिल होने जा रहीं थीं
जानकारी के मुताबिक, रविवार को कुसमी में आयोजित फुटबाल मैच के समापन समारोह में शामिल होने लक्ष्मी राजवाड़े जा रहीं थीं। अंबिकापुर से मंत्री के वाहनों का काफिला करीब 3 बजे राजपुर के पास पहुंचा। काफिले के एक वाहन चालक ने हाइवा से बचने के लिए ब्रेक लगाया।



