Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक को पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य बताते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क के पुख्ता डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

 

पंजाब से आकर छत्तीसगढ़ में रह रहा था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह (23 वर्ष), पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारण (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब से आकर अकलतरा में किराये के मकान में रह रहा था और स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखकर संवेदनशील जानकारियां एकत्र कर रहा

 

 

ISI नेटवर्क से जुड़े संपर्क और डिजिटल सबूत

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इनमें व्हाट्सऐप चैटिंग, वीडियो कॉलिंग और कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको के कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं, जो ISI नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका को मजबूत करते हैं।

 

आरोप है कि वह छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों की जानकारी, लोकेशन और फोटो-वीडियो पाकिस्तान तक भेजता था।

 

टारगेट किलिंग की साजिश का भी खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को पाकिस्तान से हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि ड्रोन के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराए जाने की योजना पर काम चल रहा था।

 

किरायेदार सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से मिले साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है और विस्तृत विवेचना के बाद और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

 

read more Weather update: छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

 

 

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला

Chhattisgarh newsअधिकारियों के अनुसार यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर प्रकरण है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जांच एजेंसियां अब आरोपी के पूरे संपर्क तंत्र और गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button