Cg News: खुदाई में मिला न्यूज एंकर का कंकाल....5 साल पहले ब्वॉय फ्रेंड ने मारकर दफनाया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: खुदाई में मिला न्यूज एंकर का कंकाल….5 साल पहले ब्वॉय फ्रेंड ने मारकर दफनाया

Cg News: कोरबा में पांच साल पहले 21 अक्टूबर 2018 को लोकल चैनल की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या मामले में डीएनए रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में ये साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा का ही है। ब्वॉय फ्रेंड ने हत्या कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे लाश को दफ्ना दिया था

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए सलमा की मां का ब्लड सैंपल लिया गया था, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई किदर्री नेशनल हाईवे से खोदकर जो कंकाल बरामद किया गया था, वो सलमा का ही है।

Read more: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे…..ड्राइवर समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

DNA टेस्ट के लिए भेजे गए थे सैंपल

सैटेलाइट तस्वीर के जरिए पुख्ता इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कोहड़िया के पास नेशनल हाईवे के किनारे खुदाई की थी। वहां से पुलिस को नर कंकाल बरामद हुआ था, जिसके बाद उसके फीमर बोन के सैंपल और सलमा सुल्ताना की मां के ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए थे। करीब एक माह बाद रिपोर्ट आई है।

2018 में अचानक लापता हो गई थी सलमा

Cg News: 25 साल की सलमा सुल्ताना कुसमुंडा के SECL कॉलोनी में रहती थी। वो धीरे-धीरे न्यूज फील्ड में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही थी। उसका करियर तो परवान चढ़ ही रहा था, साथ ही जिम ट्रेनर मधुर साहू से उसकी नजदीकियां भी बढ़ रही थीं। इसके बाद अचानक 2018 में वो लापता हो गई। यहां तक कि 20 जनवरी 2019 को जब उसके पिता की मौत हुई, तो उसमें भी वो शामिल नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button