देश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे…..ड्राइवर समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

Yamuna Expressway Accident: नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जेजे कॉलोनी फेस 3 के रहने वाले एक परिवार के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें ड्राइवर समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन बच्चे घायल है, जिनका इलाज उत्तर प्रदेश के अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है

 

Read more: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से लगभग 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ है। यहां देर रात एक बजे इको वैन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में आठ लोग सवार थे। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

Yamuna Expressway Accident: इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक है। बता दें कि इस हादसे के बाद आस पड़ोस के लोगों में मातम पसरा हुआ है। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि किसी का हंसता खेलता परिवार कैसे इस भीषण हादसे का शिकार हो गया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button