Cg News: बस ड्राइवर की इस छोटी सी गलती ने ले ली 15 की जान, परिवार में पसरा मातम

Cg News राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एससडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी केडिया डिस्टलरी के हैं। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी बस में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही बस खपरी रोड मुरूम खदान के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। कई घायलों राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं एम्स के डायरेक्टर अशोक जिंदल भी अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं।
ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक को ओवरटेक करने चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक आगे जा रही थी, तभी बस उसे ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ी और अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई।
सीएम साय ने भी जताया दुख
Cg News सीएम एक्स पर लिखा कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।