छत्तीसगढ़

Cg News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में टेंपरेचर 40 डिग्री पार,अभी और बढ़ेगी गर्मी

Cg News छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.5 डिग्री रहा। इसे देखते हुए रायपुर जिले में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 8 की जगह अब स्कूल सुबह 7.30 बजे लगेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिनों दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा।

प्रदेश के 3 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। बाकी जिलों में भी तापमान 38 डिग्री के पार जा चुका है।

रात में गर्मी से राहत, कई शहरों का तापमान भी गिरा

मौसम विभाग के मुताबिक दिन की तुलना में रात में गर्मी से हल्की राहत है। दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य से ज्यादा है, लेकिन रात का पारा सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को पेंड्रा रोड में रात का टेंपरेचर 18.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था।

बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, माना एयरपोर्ट और दुर्ग में रात का तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रहा। सभी जगहों पर तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। सिर्फ राजधानी रायपुर में रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

Cg News यहां न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम बलरामपुर में 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Related Articles

Back to top button