छत्तीसगढ़

Cg News : आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा

Cg News रायगढ़: राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा सुबह 10.30 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। हालांकि पहले ये समय शाम 3 से 4 बजे के बीच का था। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।

लौटेंगे दिल्ली

यात्रा को लेकर जो जानकारी सामने आई हैं उसके मुताबिक यह यात्रा सुबह 10 बजे उड़ीसा के झारसगुड़ा से बेल पहाड़, पचगांव होते हुए होते रायगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जिले की सीमा में रेंगालपाली बार्डर पर पीसीसी अध्यक्ष यात्रा का ध्वज थामेंगे। वह 10.45 बजे बार्डर पर रेंगालपाली गांव में नेशनल हाईवे 49 के किनारे राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज दोपहर 12:00 बजे ही राहुल गाँधी विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी।

Read more: Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं को सालाना मिलेंगे 12,000 रूपये, जाने पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और कैसे करें आवेदन?

बता दें कि छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट में उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा प्रदान किया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिन अवकाश के पश्चात 11 फरवरी को जिला रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगी। 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से झारखंड के लिए रवाना होगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल चलेंगे।

Cg News देखें पूरा रुट चार्ट

 

 

 

Related Articles

Back to top button