Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Latest News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, फायरिंग जारी…

CG Latest News छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में दोनों ओर से रुक-रुक फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। फायरिंग रुकने के बाद ही आधिकारिक बयान सामने आएगा। हालांकि सूत्र ने बताया कि मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों से नक्सलियों का सामना हुआ बताया जा रहा है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तोड़का इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था।

सूत्रों ने बड़े कैडर के हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि फोर्स के दबाव में नक्सली एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं या फिर अंदरुनी इलाकों में बैठकें भी कर रहे हैं। बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ आठ नक्सली के मारे जाने की खबर है। मृत नक्सलियों के संख्या बढ़ भी सकती है।

 

CG Latest Newsसूत्रों के मुताबिक, मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। हालांकि कितने नक्सली मारे गए हैं इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तीन जिलों की फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। जवानों को मारे गए नक्सलियों से हथियार भी मिले हैं। बता दें कि बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने मार्च-2026 का समय तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button