छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव2025! राजधानी में किए गये कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द: भूपेश की उपस्तिथि में इन्होंने भरा अपना फॉर्म..

CG Latest News छत्तीसगढ़ में आज निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई है। मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बिना रैली के नामांकन फॉर्म भरा है। वहीं दुर्ग में गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि हम 10 निकाय जीत रहे हैं।
रायपुर में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार मीनल चौबे और 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी एक साथ नामांकन देने जाएंगे। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता रैलियों में शामिल होंगे।
गांधी मैदान में कार्यकर्ता करते रहे इंतजार
नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। गांधी मैदान में कार्यकर्ता नेताओं का इंतजार करते रहे।
विजय शर्मा बोले- योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया
CG Latest Newsडिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार नामांकन फॉर्म भरने कलेक्टर पहुंची। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया है। 10 निकाय हम जीत रहे हैं, जो वादा किया वो निभाया है। एक साल में जो विकास हुआ है, उसके आधार पर जनता के बीच जाएंगे।