छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG: सूख रहे खेत, फसल हो रही चौपट

CG: बिलासपुर में रबी फसल के लिए खूंटाघाट से पानी नहीं छोड़ने के कारण
किसानों के खेत सूखने लगे हैं और जमीन में दरारें आ रही हैं।
इसके चलते फसल चौपट हो रही है।
किसानों की मांग के बाद भी जल संसाधन विभाग के अफसर सिंचाई के लिए
पानी छोड़ने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
दरअसल, यहां सिंचित एरिया में आने वाले किसान हर साल गर्मी के दिनों में भी धान की फसल उगाते हैं।
लेकिन, इस बार सिंचाई के लिए पानी नहीं देने से उन्हें परेशानी होने लगी है।

CG:जल संसाधन विभाग

रतनपुर स्थित खूंटाघाट डैम से हर साल रबी फसल के लिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाता है। पानी मिलने की उम्मीद से इस बार भी सीपत क्षेत्र के साथ ही मस्तूरी के किसानों ने रबी फसल लगाया है। खासकर ज्यादातर किसानों ने फिर से यहां धान लगा रखा है। लेकिन, इस बार अभी तक जल संसाधन विभाग ने डैम से पानी नहीं छोड़ा है।

CG:सप्ताह भर में पानी मिल जाए, तो बच सकती है फसल

किसानों का कहना है कि उन्होंने जल संसाधन विभाग के अफसरों से डैम से पानी छोड़ने की मांग की थी, जिस पर उन्हें पानी देने का आश्वासन दिया गया था। इसी उम्मीद में आकर उन्होंने फसल लगाया है।

CG:50 एकड़ खेती की फसल हो जाएगी बर्बाद

नवागांव के किसान हर साल रबी फसल की बुआई करते हैं। पहले खूंटाघाट से पानी उपलब्ध कराया जाता था। इससे किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता था। इस बार भी किसानों ने खूंटाघाट से पानी मिलने की उम्मीद में करीब 50 एकड़ में रबी फसल की बुआई की। अब अधिकारी खूंटाघाट से पानी नहीं छोड़ने की बात कह रहे हैं। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। खेतों की जुताई व बीज बोने के बाद के फंस गए हैं। किसान किसी तरह स्थानीय जल स्रोंत से सिंचाई कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button